हार्दिक शुभकामनाएं फोटो शायरी हिंदी में 2023 के लिए धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो शायरी हिंदी में 2023 के लिए | Get #1 Social Wishes, Messages, Quotes, Images, HD Wallpapers, WhatsApp Status

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो शायरी हिंदी में 2023 के लिए

पंचदिवसीय महापर्व दिवाली का आरम्भ धनतेरस से होता है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस पर्व रविवार 23 अक्टूबर को मनाया जायेगा। यह पर्व दीपावली से दो दिन पहले आता है।

धनतेरस क्यों मनाते हैं?

शास्त्रों के अनुसार, समुंद्र मंथन के दौरान कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि का प्रादुर्भाव (प्रगट हुए थे) हुआ था। इसी दिन भगवान धन्वंतरि अपने दोनों हाथों में कलश लेकर समुंद्र से प्रकट हुए थे। इसी कारण से इस दिन को धनतेरस के नाम से जाना जाता है। 

धनतेरस पर बर्तन क्यों खरीदे जाते है?

एक मान्यता के अनुसार, समुद्र मंथन से जब भगवान धन्वंतरि प्रगट हुए तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश था। यही कारण माना जाता है की लोग धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा को निभाते है। 

धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं फोटो शायरी हिंदी में 2023 के लिए

धनतेरस के शुभ त्यौहार पर हम सब अपने प्रियजनों को धनतेरस की बधाई देते हैं और उनके जीवन के लिए शुभ मनोकामनाएं करते है की उनको जीवन में सुख समृद्धि का आगमन हो और वह सफलता के नए आयामों को पाएं। 

इसी विचार को ध्यान में रखते हुए, आपके लिए यह और ऐसे अन्य लेखे लिखे हैं जिनमे  धनतेरस के शुभकामना संदेश के साथ आपको सुन्दर बधाई चित्र भी मिलेंगे। 

आप इन धनतेरस के बधाई संदेशों और चित्रों के माध्यम से अपने प्रियजनों को धनतेरस की शुभकामनाएं जरूर दे।

धनतेरस पर्व के इस शुभ अवसर पर और दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व के आरंभ पर आप सभी को ढेरो शुभकामनाएं। 

धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं।

आपका पूरा हर एक अरमान हो, 

माता लक्ष्मी का आप पर वरदान हो,
इस धनतेरस पर आप खूब धनवान हो,
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ।

धनतेरस का यह शुभ दिन
सबके लिए है खुशियां लाया
लक्ष्मी-गणेश के आशीर्वाद से
रहेगी आप पर सुखों की छाया
धनतेरस की शुभकामनाएँ।

धन धान्य से भरी रहे यह धनतेरस
भगवान धन्वंतरि हैं इस दिन के संचालक
आओ मिल के करें पूजन उनका
जो हैं सबके जीवन के उद्धारक
धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं।

जीवन में आपकी खुशियां बेशुमार हो
ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो
मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो
इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो
शुभ धनतेरस।

मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे,
आप पर कृपा अपार,
दिन रात बढ़े आपका कारोबार,
सबसे पाएं आप भरपूर प्यार,
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार।

Happy Dhanteras Wishes With Dhanteras Images Pics

Happy Dhanteras 2022 pics

Happy Dhanteras 2022 quotes

Happy Dhanteras 2022 wishes

Happy Dhanteras 2022 Wishes and Photos

Happy Dhanteras 2022 images photos

Happy Dhanteras 2022 images

Happy Dhanteras 2022 Quotes Images

Happy Dhanteras 2022 wishes images

मेरे शब्द: मैं आशा करता हूँ, आपको यह लेख पसंद आया होगा। इस लेख को अपने मित्रो और परिवार के सदस्यों के साथ साझा कर मुझे प्रोत्साहित करे। आपको इस लेख में कोई त्रुटि, कमी या गलती आपको मिले तो कृपा कर कमेंट करके मुझे सूचित करे। मेरे ब्लॉग पर आने और इस लेख को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Reply

Scroll to Top